जिलाधिकारी ने टनकपुर में निर्माणाधीन राज्य अतिथि गृह का किया स्थलीय निरीक्षण*

चम्पावत,

*निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने टनकपुर में निर्माणाधीन राज्य अतिथि गृह का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।टनकपुर, जनपद चम्पावत में राज्य अतिथि गृह के सिविल कार्य का निर्माण ब्रिडकुल, यूनिट हल्द्वानी द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों तथा अब तक किए गए कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्य में आवश्यक तेजी लाते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप कीर्ति तिवारी सहित ब्रिडकुल के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *