नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, जिलाधिकारी ने खेलकर किया शुभारंभ*

चम्पावत,

*नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, जिलाधिकारी ने खेलकर किया शुभारंभ*

*“खेल से स्वस्थ समाज की ओर कदम: स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह”*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत विजन एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वयं बैडमिंटन खेलकर किया।प्रतियोगिता में 35 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें चम्पावत, लोहाघाट एवं टनकपुर क्षेत्र के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला गंगा समिति, चम्पावत द्वारा सहयोग किया जा रहा है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भोपाल सिंह मेहता, सचिव श्री सचिन वर्मा, श्री पंकज वर्मा एवं श्री विष्णु गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी श्री जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री देवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी,डीओ पीआरडी श्री जसवंत सिंह खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *