देवीधुरा महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, खेल मैदान का उद्घाटन

-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ मनाया गया सत्र 2025-26 का समारोहसंवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। जिले के देवीधुरा स्थित शहीद नंदन सिंह चम्याल राजकीय आदर्श महाविद्यालय में मंगलवार को सत्र 2025–26 का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में दिनेश चम्याल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में सतीश चन्द्र पांडे, नवीन सिंह राणा व राजेश सिंह बिष्ट शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों, प्राचार्य व प्राध्यापकों ने शौर्य दीवार पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमन्द और डॉ. किरन बाली ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *