मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग पर रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति*

चम्पावत,

*मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग पर रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति*

*मा.मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली गति, लोहाघाट क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी*मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग के किमी 2.00 पर रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 237.96 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि सेतु निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही वर्षा एवं बरसात के दौरान रतिया नदी के कारण प्रभावित होने वाली कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वीकृति के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के साथ समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि का उपयोग मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग पर रतिया नदी में 30 मीटर लंबे सेतु के निर्माण में किया जाएगा। सेतु निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में सड़क एवं पुलों से संबंधित आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष कार्य किये जा रहें है। स्वीकृत परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कर जनसामान्य को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Kamal bhandari editor in chief।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *