शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां*

चम्पावत,

*शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां*

*वीर शहीदों की गाथाएं नई पीढ़ी को देंगी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा*मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के वीर शहीद सैनिकों के सम्मान में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के शहीद सैनिकों की मूर्तियां उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देना तथा उनकी वीरगाथाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पैतृक गांवों में उनकी मूर्तियां स्थापित होने से उनकी स्मृतियां चिरस्थायी रहेंगी और गांवों की नई पीढ़ी अपने वीर सपूतों की शौर्यगाथा से परिचित हो सकेगी।उन्होंने कहा कि यह निर्णय शहीद सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। साथ ही, यह युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। जनपद चम्पावत के वीर शहीद सैनिकों की स्मृतियों को भी इस पहल के माध्यम से सम्मानपूर्वक संजोया जाएगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *