शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: मनोज कुमार सकलानी को मिली पीएचडी की उपाधि चम्पावत।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मनोज कुमार सकलानी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर परिवार, सहयोगियों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मनोज कुमार सकलानी ने “महर्षि पतंजलि के शिक्षा दर्शन का वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अध्ययन” विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध डॉ. विकास कुमार के शोध निर्देशन में ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से सफलतापूर्वक पूरा किया।पीएचडी की उपाधि मिलने पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मनोज कुमार सकलानी को बधाई दी। बधाई देने वालों में संस्थान के चेयरमैन डॉ. कोएसओ अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महाराना, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. गिरिश पचौली, मुकेश कलखुड़िया, नीलम गड़कोटी, डॉ. वी.सी. जोशी, एडवोकेट श्याम सिंह कर्फी सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि डॉ. मनोज कुमार सकलानी वर्तमान में मय पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चम्पावत में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
kamal bhandari editor in chief ।

