ग्लोरियस एकेडमी बनबसा में अग्निशमन विभाग ने आयोजित की मॉक ड्रिल

*ग्लोरियस एकेडमी बनबसा में अग्निशमन विभाग ने आयोजित की मॉक ड्रिल*

🔥*छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी एवं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का दिया प्रशिक्षण* आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को *फायर स्टेशन टनकपुर की टीम* द्वारा *ग्लोरियस एकेडमी, बनबसा* में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ, चालक सुनील जोशी एवं फायर सर्विस टीम द्वारा विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटना के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।इस दौरान टीम द्वारा—🔸 प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।🔸 आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं संयम से कार्य करने के लिए जागरूक किया गया।🔸 आपात स्थिति में विद्यालय परिसर से सुरक्षित एवं व्यवस्थित निकासी के उपाय बताए गए।🔸 अग्नि दुर्घटना होने पर तत्काल डायल-112 पर सूचना देने की अपील की गई।🔸 घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में आग पर काबू पाने का व्यावहारिक डेमो देकर उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित किया गया।फायर सर्विस टीम ने कहा कि अग्नि दुर्घटना के समय सही जानकारी, त्वरित निर्णय और संयमित व्यवहार से जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस/फायर सर्विस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।चम्पावत पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 29/08/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *