सेवा संकल्प अभियान के तहत चंपावत के दूरस्थ गांवों में पशुपालन विभाग का विशेष शिविर:

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत चंपावत के दूरस्थ गांवों में पशुपालन विभाग का विशेष शिविर:

लंपी स्किन डिजीज का टीकाकरण, निःशुल्क औषधि वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन जनपद चंपावत संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत पशुपालन विभाग चंपावत द्वारा जनपद के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन किया गया।अभियान के तहत राजकीय सचल पशु चिकित्सालय चंपावत की टीम द्वारा ब्लॉक चंपावत के अत्यंत दूरस्थ गांव बजोन खान में विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस दौरान गोवंश पशुओं को घातक लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) रोग से सुरक्षित रखने हेतु सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पशुओं की पहचान एवं डिजिटल ट्रैकिंग के उद्देश्य से एयर टैगिंग की प्रक्रिया संपन्न की गई तथा पशुपालकों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। शिविर के दौरान सचल पशु चिकित्सा अधिकारी, सचल पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं वाहन चालक उपस्थित रहे, जिन्होंने गांव-गांव जाकर पशुपालकों को द्वार पर ही चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं। सेवा संकल्प अभियान के तहत ही ग्राम रमक में भी पशुपालन विभाग चंपावत द्वारा एक भव्य स्टॉल एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी चौड़ा मेहता डॉ. हरीश पंत ने ग्रामीणों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य सेक्टर गौ पालन योजना, बकरी पालन योजना, महिला बकरी पालन योजना, ब्रायलर फार्म योजना तथा बैकयार्ड कुक्कुट पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 12 बड़े तथा 16 छोटे पशुओं का उपचार किया गया एवं छोटे पशुओं में दवापान (डेंचिंग) तथा दवास्नान (डिपिंग) हेतु आवश्यक औषधियां वितरित की गईं। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी भिंगराड़ा श्री आकाश मिश्रा तथा पशु मैत्री श्री भुवन भट्ट की सक्रिय सहभागिता रही।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *