चंपावत ,
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 30 लाभार्थियों को 1.95 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर*
*जरूरतमंदों को राहत: मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के लिए 1.95 लाख रुपये स्वीकृत, सीधे खातों में पहुंचेगी मदद*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 1,95,000/- रुपये (एक लाख पिचानब्बे हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो। इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 30 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।*लाभार्थियों का विवरण*1. श्री महेश सिंह महर, ग्राम चौकनीबोरा, दुधपोखरा, चम्पावत, 2. श्री सुन्दर सिंह, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत3. श्री कृष्ण राम, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत।4. श्री मुरली मनोहर सिंह, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,5. श्रीमती गीता देवी, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत।6. श्री देवेन्द्र सिंह, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत।7. श्री रघुनाथ अधिकारी, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत।8. श्री डिगर राम, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत, 9. श्री चन्द्र सिंह, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,10. श्रीमती जानकी देवी, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत, 11. श्री गिरीश राम, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत12. श्री दलीप राम, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,13. श्री बल राम, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,14. श्री बसन्त बल्लभ जोशी, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,15. श्री गिरीश चन्द्र, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,16. श्री नवीन चन्द्र, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत, 17. श्री कीर्ति बल्लभ, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत, 18. श्री महेश चन्द्र, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,19. श्री रेवाधर जोशी, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,20. श्रीमती कलावती देवी, ग्राम कजीना, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,21. श्री महेन्द्र सिंह, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,22. श्रीमती विमला देवी, ग्राम सिब्योली, सिमलखेत, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत, 23. श्री महेश चन्द्र, ग्राम पुनोली, मूलाकोट, वि०खण्ड पाटी, चम्पावत,24. श्रीमती अनीता देवी, ग्राम फर्नहिल भवल्टा, पाटन-पाटनी, मूलाकोट, वि०खण्ड लोहाघाट, चम्पावत,25. श्रीमती पुष्पा देवी, ग्राम फर्नहिल भवल्टा, पाटन-पाटनी, मूलकोट, वि०खण्ड लोहाघाट, चम्पावत, 26. श्री मदन मोहन चौबे, ग्राम गलचौड़ा, पउ, वि०खण्ड लोहाघाट, चम्पावत,27. श्रीमती बबीता देवी, ग्राम तल्ला बापरू, बापरू, (एबट माउन्ट) वि०खण्ड लोहाघाट, चम्पावत, 28. श्रीमती भूमिका देवी, ग्राम तल्ला बापरू, बापरू (एबट माउन्ट) वि०खण्ड लोहाघाट, चम्पावत, 29. श्रीमती जस्ती देवी, ग्राम तल्ला बापरू, बापरू (एबट माउन्ट) वि०खण्ड लोहाघाट, चम्पावत,30. श्रीमती भावना देवी, टाक करायत मृत्युराज, चम्पावत
Kamal bhandari editor in chief ।

