राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाएं अधिकारी : जिलाधिकारी*

चम्पावत,

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाएं अधिकारी : जिलाधिकारी*

*02 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के साथ साथ , सभी कार्यालयों एवं संस्थानों में होंगे कार्यक्रम*02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाए जाने की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में जयंती समारोह गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से आयोजित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण किया जाए। उन्होंने जनपदभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाते हुए सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थानों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों से जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, एपीडी श्रीमती विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी श्री बी.सी. पंत, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री महेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री दीपकीर्ति तिवारी, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारत जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *