पंचम बाल विधानसभा-2026 के गठन हेतु चयन प्रक्रिया शुरू, 14 से 16 वर्ष के छात्र-छात्राएं बनेंगे बाल विधायक*

चंपावत

*पंचम बाल विधानसभा-2026 के गठन हेतु चयन प्रक्रिया शुरू, 14 से 16 वर्ष के छात्र-छात्राएं बनेंगे बाल विधायक*

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राज्य के बच्चों में लोकतांत्रिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से द्विवार्षिक ‘पंचम बाल विधानसभा-2026’ के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत राज्य के सभी 13 जिलों से 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 70 मेधावी बालकों और बालिकाओं का चयन बाल विधायक एवं बाल मुख्यमंत्री के रूप में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से निर्धारित मानदंडों के अनुसार 01 मुख्य छात्र/छात्रा तथा 01 स्टैंडबाय (Standby) छात्र/छात्रा का चयन कर सूची आयोग को भेजी जाएगी।बाल विधायकों का चयन पूरी तरह से निबंध प्रतियोगिता के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 10 से 15 सितंबर 2026 के मध्य 5-सदस्यीय ज्यूरी (जिसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम/प्रोबेशन अधिकारी एवं दो प्रवक्ता शामिल होंगे) द्वारा निबंधों का मूल्यांकन कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा चयनित बाल विधायकों की संपूर्ण सूची एवं विवरण 20 सितंबर 2026 तक आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद 26 सितंबर 2026 को ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *