आईटीआई चम्पावत में अशोक लीलैंड की प्लेसमेंट ड्राइव, 21 में से 16 प्रशिक्षार्थी चयनित

चम्पावत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चम्पावत में मंगलवार को अशोक लीलैंड, रुद्रपुर/पंतनगर के प्रतिनिधियों द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान विद्युतकार, फिटर एवं वायरमैन व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार एवं ऑनलाइन माध्यम से चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 21 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 16 प्रशिक्षार्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया गया। कंपनी की ओर से एचआर प्रतिनिधि सुखदेव राज, विभूति रंजन एवं आकृति ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया।

संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा जोशी एवं समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शेष प्रशिक्षार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारें और आगामी अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *