उत्कृष्ट शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों का सम्मान*

*उत्कृष्ट शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों का सम्मान*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐आज पंत जयंती के कार्यक्रम में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस शुभ अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति (VEC) फोर्ती के तत्वावधान में गाँव के विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाले शिक्षकों के सम्मान में आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ‘शिक्षक सम्मान, उज्ज्वल भविष्य’ तथा ‘शिक्षा, संस्कार, समाज और समृद्धि’ जैसे प्रेरणादायी संदेशों के साथ समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सराहा गया। इस दौरान ग्राम शिक्षा समिति की अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान श्रीमती रेनु बगौली, उप प्रधान श्री ललित मोहन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री शंकर बगौली तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री योगेश बगौली द्वारा शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय सेवा कार्य और समर्पित व्यवहार के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया। विद्यालय स्थापना लगभग 23 वर्षों से निर्विवाद रूप से गांव में कार्यरत जूनियर हाईस्कूल के संस्थापक प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता, उनके सहयोगी जया जोशी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश बगौली, कमल राय, स्वयंसेवी आशा आर्या, रश्मि उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंट कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वस्तुतः शिक्षा और समाज के बेहतर भविष्य का सम्मान है। यह पहल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।लंबे समय से गांव में सेवा दे रहे श्री मेहता ने अनवरत सहयोग, समर्थन और आदर भाव व्यक्त करने के लिए शिक्षा समिति और समस्त ग्रामवासियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *