भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर चम्पावत में चला व्यापक अभियान, विद्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक गूंजा स्वच्छता का संदेश*

चंपावत

*भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर चम्पावत में चला व्यापक अभियान, विद्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक गूंजा स्वच्छता का संदेश*

*प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने की सफाई, पं० पंत जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर लिया स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प*भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जनपद चम्पावत में विविध कार्यक्रमों एवं व्यापक स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक, पंचायत और ग्रामीण स्तर तक विभिन्न विभागों तथा कार्यालयों द्वारा इस विशेष अभियान को अत्यंत उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न कराया गया। वहीं विकास खंड लोहाघाट में खंड विकास अधिकारी कविन्द्र रावत की अगुवाई में कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहाँ उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं० गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसी क्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रैली, गोष्ठियों, भाषण आदि के माध्यम से पंडित पंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विकास खंड चम्पावत में खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी की उपस्थिति में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का दृढ़ संकल्प लिया। ब्लॉक सभागार पाटी में खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन में पं० पंत के जीवन-दर्शन और उनके अतुलनीय योगदान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला पंचायतराज अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों को अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखने तथा जन-सहभागिता के माध्यम से गांवों को आदर्श एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग में भी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों ने पं० पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर नगर पालिका परिषद लोहाघाट में उपस्थित नगरवासियों, अधिवक्ताओं तथा पालिका प्रतिनिधियों ने पंडित पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई करते हुए पं० पंत के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इन समस्त आयोजनों का मुख्य उद्देश्य भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के अमर आदर्शों और महान योगदान को स्मरण करते हुए एक स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ना रहा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *