गड्ढामुक्त सड़कों की दिशा में तेज हुआ अभियान, जिले के विभिन्न मार्गों पर युद्धस्तर पर पैच रिपेयर कार्य जारी*

चंपावत,

*गड्ढामुक्त सड़कों की दिशा में तेज हुआ अभियान, जिले के विभिन्न मार्गों पर युद्धस्तर पर पैच रिपेयर कार्य जारी*

*चम्पावत की सड़कें हो रही गड्ढामुक्त, पैच रिपेयर अभियान तेज*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त एवं सुरक्षित बनाए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न मोटर मार्गों का निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर पैच रिपेयर एवं गड्ढामुक्तिकरण का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।जिले के प्रमुख मोटर मार्गों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य संपर्क मार्गों पर भी आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य किया जा रहा है, ताकि वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़क हिस्सों को समयबद्ध रूप से दुरुस्त कर आमजन के आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा टनकपुर से बेलखेत सेक्शन में पैच वर्क का कार्य किया गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता श्री विभोर गुप्ता ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों को गड्ढामुक्त किए जाने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय टीमों द्वारा सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए आवश्यकता के अनुसार पैच रिपेयर का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख जिला मार्गों, ग्रामीण मोटर मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर मरम्मत एवं पैच वर्क के कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। प्रशासन का प्रयास है कि जिले में आवागमन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बनाया जाए तथा सड़क की स्थिति के कारण आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के तहत सड़क निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े विभागों द्वारा धरातल पर किए जा रहे कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *