पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना ।

चम्पावत,

*पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना*

*मा. मुख्यमंत्री के प्रयासों से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा निःशुल्क तीर्थाटन का अवसर, 35 श्रद्धालु करेंगे श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को निशुल्क तीर्थाटन के निर्देशो के क्रम में प्रदेश सरकार की पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत बुधवार को जनपद चम्पावत से श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों का प्रथम दल रवाना हुआ। प्रथम दल में कुल 35 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 12 महिलाएं एवं 23 पुरुष हैं।इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डेय, दायित्वधारी मुकेश मेहराना एवं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने जिला पर्यटन कार्यालय से श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चयनित धार्मिक स्थलों की निःशुल्क तीर्थयात्रा कराई जाती है। यात्रा के दौरान परिवहन के साथ भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी योजना के अंतर्गत की जाती है।उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से श्री बद्रीनाथ धाम, श्री गंगोत्री धाम सहित प्रदेश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से ऐसे वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थाटन की अभिलाषा को पूरा करना है, जो विभिन्न कारणों से स्वयं तीर्थयात्रा नहीं कर पाते।इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन से जोड़ते हुए उन्हें धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से वरिष्ठजनों को जोड़ने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण पहल है। चम्पावत से प्रथम दल के रवाना होने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान पर्यटन विभाग के कार्मिक सहित श्रद्धालु व अन्य उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *