सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश*

चम्पावत ,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत SARRA ने जनकांडे के पौराणिक पैरी नौले में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष पहल की गई।इस अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाटी विकास खंड स्थित जनकांडे गाँव के पौराणिक पैरी नौले में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना था।अभियान के दौरान SARRA टीम और स्थानीय निवासियों द्वारा पैरी नौले तथा उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, जल स्रोतों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा कचरा प्रबंधन हेतु केवल कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस स्वच्छता ड्राइव के दौरान क्षेत्र से लगभग 5 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और 1 कुंतल गीला कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षित तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में जनकांडे की ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती किरन मेहरा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जागरूक ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, पाटी विकास खंड के कार्मिक तथा SARRA टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *