सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यान विभाग ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी, चौड़ापिता और पम्दा में सब्जी बीज वितरित

चम्पावत,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यान विभाग ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी, चौड़ापिता और पम्दा में सब्जी बीज वितरित*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्यान विभाग द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि उद्यान सचल दल केंद्र, बाराकोट के माध्यम से ग्राम चौड़ापिता और ग्राम पंचायत पम्दा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।ग्राम चौड़ापिता में 25 लाभार्थी किसानों को सब्जी बीज वितरित किए गए। इस दौरान किसानों को पॉलीहाउस, कीवी मिशन और सेब मिशन सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों क बढ़ावा देने में उनकी उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया गया।ग्राम पंचायत पम्दा में भी किसानों को सब्जी बीज वितरित किए गए। उन्हें नाबार्ड योजनांतर्गत पॉलीहाउस निर्माण और उद्यान विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। किसानों को संरक्षित खेती और आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर उत्पादन तथा आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और कृषि-उद्यानिकी सुविधाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उद्यान विभाग द्वारा गांव-गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।इस दौरान संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *