चम्पावत,
*सेवा संकल्प अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर सफाई और मलबा साफ किए जाने का कार्य जारी*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सड़क मार्गों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव एवं सफाई कार्य किए जा रहे हैं।वर्षा एवं भूस्खलन के कारण सड़कों पर आए मलबे एवं बोल्डरों को हटाने के साथ ही सड़क किनारे नालियों की सफाई, झाड़ी कटान एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखते हुए मार्ग अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर झाड़ी कटान, मलबा हटाने तथा नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुचारू यातायात को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
kamal bhandari editor in chief ।

