चंपावत
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 58 लाभार्थियों को 4.17 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर*
*जरूरतमंदों को राहत: मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के लिए 4.17 लाख रुपये स्वीकृत, सीधे खातों में पहुंचेगी मदद*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 4,17,000/- रुपये (चार लाख सत्रह हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो। इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 58 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।*लाभार्थियों का विवरण*1. श्री हीरा बल्लभ, मोहनपुर, टनकपुर, चम्पावत2. श्रीमती विमला देवी, ग्राम-भजनपुर, बनबसा, चम्पावत3. श्रीमती गंगा देवी, पो०ओ०-टनकपुर, तह०-पूर्णागिरी, चम्पावत।4. श्री जोगा राम, ग्राम-बस्तिया, पो०ओ०-टनकपुर, चम्पावत।5. श्री तिरमल चंद — ग्राम-बमनपुरी, बनबसा, तह०-टनकपुर, चम्पावत6. श्री मदन मोहन जोशी — ग्राम-जौल, पो०ओ०-सुखीढांग, श्यामलाताल, चम्पावत, 7. श्री अशोक सिंह,।नायकगोठ, टनकपुर, चम्पावत।8. श्री मोहित चंद्र जोशी, मल्ली गुरना, रेगडू छंद्रा, लोहाघाट रेंज, चम्पावत9. श्रीमती तकदीरन निशा, बमनपुरी, बनबसा, भजनपुर, चम्पावत।10. श्री सूरज शर्मा, टनकपुर, चम्पावत, उत्तराखण्ड11. श्रीमती भगवती देवी, चल्थी बुरम, चम्पावत।12. श्रीमती विमला, पो०ओ०-टनकपुर, चम्पावत।13. श्री माखन, मीना बाजार, बनबसा, चम्पावत।14. श्रीमती पूजा देवी, बनबसा, भजनपुर, चम्पावत।15. श्रीमती मन्जू देवी, मथियाबांज, बुडम, चम्पावत।16. श्री ओम प्रकाश शर्मा, टनकपुर, चम्पावत।17. श्री विशन सिंह, ग्राम-बस्तिया, टनकपुर, चम्पावत।18. श्रीमती हेमा तिवारी, ग्राम-जौल, पो०ओ०-श्यामलाताल, चम्पावत।19. श्री नईम, रेलवे कालोनी, टनकपुर, चम्पावत।20. श्री जगदीश राम, ग्राम-चन्दनी, बनबसा, टनकपुर, चम्पावत।21. श्रीमती गरिमा तिवारी, बनबसा, चांदनी, चम्पावत।22. श्रीमती खीमा देवी, ग्राम-धूरा,सूखीढांग, चम्पावत, उत्तराखण्ड23. श्रीमती पूनम शर्मा, टनकपुर, चम्पावत।24. श्रीमती रामवती देवी, टनकपुर, चम्पावत।25. श्री रूप सिंह, ग्राम-गंगाली पुलाई, पो०ओ०-मऊ, चम्पावत।26. श्री सज्जाद हुसैन, टनकपुर, चम्पावत।27. श्रीमती अनीता देवी, ग्राम-फागपुर, चन्दनी, चम्पावत।28. श्री तहसीलदार गुप्ता, टनकपुर, चम्पावत।29. श्री शकील अहमद, टनकपुर, चम्पावत।30. श्री हयात सिंह, टनकपुर, चम्पावत।31. श्री सुन्दर आर्या, ग्राम-उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत।32. श्री अर्जुन सिंह, बमनपुरी, बनबसा, चम्पावत।33. श्री चन्द्र सिंह नेगी, ग्राम-ध्वालखेडा, टनकपुर, चम्पावत।34. श्री नवीन चन्द, ज्ञानखेडा, टनकपुर, चम्पावत।35. श्री नवीन चन्द्र भट्ट, ग्राम-पचपखरिया, बनबसा, चम्पावत।36. श्रीमती सुमन देवी, ग्राम-बिचई टनकपुर, चम्पावत।37. श्री दीपक जोशी बडपास, चम्पावत।38. श्री विशाल शर्मा, टनकपुर, चम्पावत, 39. श्री केशव दत्त श्यामलाताल, चम्पावत।40. श्री प्रेम बल्लभ, ग्राम-धूरा, सूखीढांग, चम्पावत।41. श्रीमती हीरा देवी, जौल, श्यामलाताल, चम्पावत।42. सुश्री सीमांती, बमनपुरी, बनबसा, चन्दनी, चम्पावत।43. श्रीमती नाजमा खातून, मनिहारगोठ, टनकपुर, चम्पावत।44. श्री मन्नू सिंह, बमनपुरी बनबसा, चम्पावत।45. श्रीमती शकुन्तला देवी,ग्राम-फागपुर, चांदनी, चंपावत।46. श्रीमती गंगा देवी, फागपुर, चन्दनी, चम्पावत।47. श्रीमती मंजू देवी, फागपुर, चन्दनी, चम्पावत।48. श्री खीमानन्द जोशी, पचपकरिया, टनकपुर, चम्पावत।49. श्री जगत सिंह, फागपुर, बनबसा, चांदनी, चम्पावत।50. श्रीमती सोनी देवी, टनकपुर, चम्पावत।51. श्री बची सिंह, बुडम, चम्पावत।52. श्रीमती कुंती देवी, उचौलीगोठ, टनकपुर, चम्पावत।53. श्रीमती गीता जोशी, मल्ली छीनी, टनकपुर, चम्पावत।54. श्रीमती आशा देवी, मथियाबांज, बुडम, चम्पावत।55. श्री धर्मवीर, फागपुर, बनबसा, चम्पावत।56. श्रीमती संजना, बनबसा, चन्दनी, चम्पावत।57. श्रीमती बसंती देवी, सैलानी गोठ, टनकपुर, चम्पावत।58. श्रीमती गिरीश कुमारी, टनकपुर, चम्पावत।
kamal bhandari editor in chief ।

