मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनपद चम्पावत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट द्वारा लोहाघाट स्थित छमनिया में निर्माणाधीन राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु प्रधानाचार्य सहित कुल 16 पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की गई है।

यह निर्णय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन एवं संस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महिला खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित यह कॉलेज राज्य में महिला खेल सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में पद सृजन से संस्थान की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *