नागनाथ वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य तेजी से जारी, 70% कार्य पूर्ण


चंपावत के नागनाथ वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य को अगले दो दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्माण कार्य के चलते स्थानीय लोगों को हो रही असुविधाओं के बावजूद, क्षेत्र की जनता ने कार्यदायी संस्था तिरुपति सीमेंट प्रोडक्ट कंपनी के प्रयासों की सराहना की है। खासतौर पर बरसात के मौसम और अन्य चुनौतियों के बीच कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा जा रहा है।
परियोजना की निगरानी प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग कुमार तथा नागनाथ वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सूरज प्रहरी द्वारा की जा रही है। दोनों द्वारा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उनका स्पष्ट कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि निर्माण कार्य के दौरान होने वाली अस्थायी परेशानियों में सहयोग करें, ताकि विकास कार्य समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *