आज दिनांक 13.07.2026 को चौकी चलती पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शीशनगर के पास चल्थी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर खाई में गिर गई है।सूचना मिलते ही चौकी चलती पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे।🔹मौके पर पाया गया कि वाहन संख्या UK 03 A 2492 सड़क से अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन चालक रोहित पुत्र राम सिंह बोरा,सहित वाहन में सवार अन्य व्यक्तियों को दुर्घटना में सामान्य एवं गंभीर चोटें आई थीं।🔹पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर भिजवाया गया ।➡️ *चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है* कि बरसात के मौसम में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज गति से बचें तथा पहाड़ी मार्गों पर यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।*पुलिस टीम*1-उपनिरीक्षक राकेश कठायत 2-हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, 3-कांस्टेबल कमल नाथ, 4-कांस्टेबल कुलदीप 5-कांस्टेबल चंद्र सिंहमीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत ।दिनांक- 13.07.2026
kamal bhandari in chief ।

