जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और नई योजनाओं पर बनी रणनीति
चम्पावत |
नगर पालिका परिषद चम्पावत में अध्यक्ष प्रेमा पांडे और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में गोल्ज्यू महोत्सव की समीक्षा की गई, वहीं ठेकेदारी ईपीएफ से जुड़े मामलों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन कर आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की गई।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नगर के समग्र विकास के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
पालिका का मानना है कि बैठक में लिए गए फैसलों से विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

