नशे के सौदागरों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा, अवैध स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस

कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 14.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है

उक्त के क्रम में आज दिनांक 1/06/2026 को श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर के पर्यवेक्षण में श्री चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे खाली प्लॉट के पास से गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर 3 टनकपुर जिला चंपावत , उम्र 38 वर्ष के कब्जे से *14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS मे अभियोग पंजीकृत किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त :
1- गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर 3 टनकपुर जनपद चंपावत, जनपद चम्पावत, उम्र 38 वर्ष

बरामदगी:
14.25 ग्राम अवैध स्मैक

अपराधिक इतिहास*.
1.Fir no 69/2025 u/s 8/21/60 ndps act .

पुलिस टीम:
1-उ0नि0 तेज कुमार कोतवाली टनकपुर.
2-हेड कांस्टेबल कमल कुमार
3-कांस्टेबल 142 दीपक सिंह

अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112 तथा निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *