बड़ी खबर ।
सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, अकाउंट सीज कर आपत्तिजनक सामग्री हटाने की उठाई मांगचम्पावत। जनपद चम्पावत में सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। जिला बार एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।बार एसोसिएशन के अनुसार, लक्ष्मी दत्त जोशी नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता समाज के संबंध में कथित रूप से भ्रामक, अपमानजनक और असत्य जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि इन पोस्टों के जरिए अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है तथा समाज में उनके प्रति गलत संदेश फैलाया जा रहा है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति दो फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लगातार इस प्रकार की सामग्री साझा कर रहा है। बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को सीज करने तथा कथित आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो एवं अन्य सामग्री को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि जनपद में शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे।बार एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संगठन ने प्रशासन से समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा भी व्यक्त की है।जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि मामले में प्राप्त शिकायत की विधिसम्मत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई।
नोट: यह समाचार जिला बार एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Kamal bhandari editor in chief ।

