*श्रीमती रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत* के निर्देशन में जनपदभर में संचालित साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।📌इसी क्रम में दिनांक 26.07.2026 को सैनिक विश्राम गृह, टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर श्री चेतन रावत द्वारा उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।📌कार्यक्रम में फर्जी लोन, मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी, अधिक मुनाफे का लालच, OTP साझा करने की धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं मैसेज जैसे साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।➡️चम्पावत पुलिस की अपील:साइबर अपराधियों से सतर्क रहें, जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। आपकी सजगता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक- 27.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

