चंपावत
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में दिनांक 21 जुलाई 2026, तृतीय मंगलवार को उप तहसील पुल्ला गुमदेश में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय तहसील दिवस को जनहित में स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है।प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उप तहसील पुल्ला गुमदेश में आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय तहसील दिवस के लिए नई तिथि अलग से निर्धारित की जाएगी।
kamal bhandari editor in chief ।

