जिलाधिकारी ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण*

चम्पावत

*जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मार्ग की समग्र स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट, एआरटीओ चम्पावत तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड (पीएमजीएसवाई) द्वारा ललूवापानी–बनलेख मोटर मार्ग से जयगांव–जैंतोली मोटर मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मार्ग के प्रारंभिक लगभग 400 मीटर हिस्से में सड़क का ढाल अत्यधिक तीव्र पाया गया। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर आवश्यकतानुसार क्रैश बैरियर लगाए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मार्ग की संपूर्ण लंबाई में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें एवं काजवे पाए जाने पर संबंधित विभागों को उनका शीघ्र निरीक्षण कर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति को निर्देशित किया कि आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया जाए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुरक्षा उपायों का आकलन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुरक्षा कार्यों तथा पुनर्निर्माण से संबंधित विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा सके।निरीक्षण के दौरान त्रि-सदस्यीय समिति से अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट श्री हितेश कांडपाल, एआरटीओ श्री मनोज बगोरिया तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड (पीएमजीएसवाई) श्री बीरेंद्र सिंह बोहरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *