सिमल्टा-कांडा में योग का उत्सव

योगाभ्यास के साथ बांटे गए माल्टा के पौधे, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

चम्पावत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड क्षेत्र के सिमल्टा-कांडा पंचायत घर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं योगाचार्य प्रेम प्रकाश ने प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। योगाचार्य प्रेम प्रकाश ने नियमित योग को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माल्टा के पौधों का वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों से पौधरोपण कर हरित चम्पावत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिमल्टा-कांडा भाई गिरीश पालीवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज भट्ट, नरेश गिरी, ग्राम प्रधान कैलाश गिरी, ग्राम प्रधान तुलसी जोशी, ग्राम प्रधान गीता देऊपा, सामाजिक कार्यकर्ता मदन रावत, नीरज जोशी, राकेश बोरा, पप्पू देवता, पप्पू जोशी, अशोक बोहरा, संजय भट्ट, त्रिलोक जोशी, हरीश पालीवाल सहित क्षेत्र के अनेक युवा साथी एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं और प्रकृति संरक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं।” उपस्थित जनसमूह ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *