गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़, 24 घंटे चल रहा लंगर और सेवा कार्य

चंपावत। गुरुद्वारा श्री था साहिब इन दिनों देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन लगभग 100 से 200 तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं, जिनमें अमृतसर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लोग शामिल हैं। श्रद्धालु दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अलावा बसों और ट्रकों के माध्यम से लगातार गुरुद्वारे पहुंच रहे हैं। बढ़ती संख्या के बावजूद गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा रहने और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा। गुरुद्वारा परिसर में 24 घंटे लंगर सेवा जारी है, जहां सभी आगंतुकों को निःशुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना हुआ है। धार्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए लगातार भजन-कीर्तन और पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और अनुभव दोनों मजबूत हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *