चम्पावत में पर्यटन विकास को लेकर पहल: कठनौली से क्रांतेश्वर तक ट्रैक रूट निर्माण की मांग

चम्पावत। जिले के ग्राम पंचायत कठनौली से क्रांतेश्वर तक ट्रैक रूट निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय स्तर पर पहल तेज हो गई है। ग्राम पंचायत की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस मार्ग के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

पत्र में बताया गया है कि कठनौली क्षेत्र से उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा तक हिमालय का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, जो पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि यहां ट्रैक रूट का निर्माण किया जाता है, तो यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर उभर सकता है और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल सकते हैं।

ग्राम पंचायत के अनुसार, पूर्व में दिसंबर माह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा भी इस क्षेत्र में ट्रैक रूट निर्माण की संभावना पर चर्चा की गई थी और इसे जिला योजना में शामिल करने की बात कही गई थी।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना के लागू होने से न केवल क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। जिस पर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र वासियों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जिलाधिकारी जी का आभार जताया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *