सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय कमल सिंह भंडारी ने तीन महीने में 30 लाख व्यू पूरे होने पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लोगों के प्यार और समर्थन से संभव हो पाई है।
भंडारी ने फेसबुक समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले व्यू, लाइक, शेयर और फॉलो के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे और लोगों की समस्याओं को उठाते रहेंगे।
उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे आगे भी इसी तरह सहयोग और स्नेह बनाए रखें।


