NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, वर्षा के अलर्ट के बावजूद दिन-रात सुचारू रूप से जारी है आवागमन*

चंपावत

*NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, वर्षा के अलर्ट के बावजूद दिन-रात सुचारू रूप से जारी है आवागमन*

*एनएच-09 पर ऑल-वेदर कनेक्टिविटी, प्रतिकूल मौसम में भी 24 घंटे निर्बाध यातायात*राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) पर विगत कई वर्षों से मानसून के दौरान पत्थर व मलबा गिरने के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं पर विराम लग गया है। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सुरक्षा व सुधार कार्यों की उच्च गुणवत्ता के कारण मार्ग पर दिन एवं रात्रि दोनों समय आवागमन पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान इस संवेदनशील क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से परिवहन में बाधा उत्पन्न होती थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा व सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करा लिए गए हैं। पूर्व के वर्षों में आपदा के समय सुरक्षात्मक कारणों से रात्रि के दौरान यातायात को नियंत्रित अथवा प्रतिबंधित करना पड़ता था, परंतु इस बार ऐसी स्थिति नहीं है और दोनों ओर से वाहनों की निर्बाध आवाजाही बनी हुई है।उन्होंने कहा सुरक्षा एवं मार्ग सफाई का कार्य निरंतर जारी है। सड़क पर कुछ स्थानों पर जमा मलबे को तुरंत हटाया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उत्कृष्ट निर्माण व रखरखाव गुणवत्ता के बल पर यह मार्ग अब पूरी तरह सुरक्षित है और पूरे दिन-रात निर्बाध यातायात सेवा प्रदान कर रहा है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *