नवरात्रि पर बालेश्वर वार्ड में भक्ति की बही धारा, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण


चंपावत। अष्टमी एवं नवमी के उपलक्ष में बालेश्वर वार्ड में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विमल शाह द्वारा सभी भक्तजनों के लिए प्रसाद वितरण कराया गया तथा भक्ति भाव से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चंपावत जनपद से आए भजन प्रेमियों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। किसी ने हारमोनियम, किसी ने ढोलक तो किसी ने चिमटा और मजीरा बजाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं व कीर्तन प्रेमियों ने भजनों का आनंद लिया और सराहा।
इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, पवन गिरी, कंचन मेहता, लक्ष्मी दत्त पांडे, पंकज तिवारी सहित विकास जनता की आवाज से कमल भंडारी (विकास) एवं अमर उजाला से पंकज पाठक जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कीर्तन प्रेमियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *