ऑपरेशन प्रहारः लापरवाही पड़ी भारी, किरायेदार सत्यापन न कराने पर कार्यवाही

थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा किरायेदार का सत्यापन न कराने पर मकान मालिक का ₹10,000 का किया चालान

श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा सत्यापन अभियान हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान संचालित कर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

उक्त क्रम में दिनांक 20.05.2026 को थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मदन मोहन चिलकोटी द्वारा किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000/- का कोर्ट चालान किया गया।

जनता के लिए जरूरी संदेश
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है की अपने यहाँ रखने वाले किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, और घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराना कानूनन अपराध है ऐसी लापरवाही पाए जाने पर भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👥 पुलिस टीम-

  • अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट
  • उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रसाद
  • का0 भारत भूषण
  • का0 अनिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *