थाना पाटी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

*जनपद चम्पावत*

*साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों की दी महत्वपूर्ण जानकारी**श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के निर्देशन* एवं संचालित जनजागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 07.07.2026 को क्षेत्राधिकारी चम्पावत श्री देवेन्द्र सिंह कप्रवाण एवं प्रभारी थाना पाटी श्री रमेश सिंह वेलवाल के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा जीआईसी चौराकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।👉कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंकिंग विवरण साझा न करने, डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन निवेश ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।👉पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में 112 तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही युवाओं से नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावतदिनांक : 07.07.2026

kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *