शादियों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडर का कोटा तय, आवेदन की प्रक्रिया जारी

चम्पावत। 2 अप्रैल, 2026 को जारी एसओपी के अनुसार चम्पावत जिले को शादियों के लिए प्रतिदिन 18 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का कोटा निर्धारित किया गया है। निर्देशों के तहत प्रत्येक शादी के लिए दो सिलेंडरों के अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

आगामी दिनों में होने वाली शादियों के लिए व्यावसायिक गैस कनेक्शन प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी सप्लाई इंस्पेक्टर (एसआई) कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय चम्पावत में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ शादी का कार्ड संलग्न करना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने लोगों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि शादियों के दौरान गैस की कोई कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *