विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एसएसबी ने दिया फिट रहने का संदेश

-आयुर्वेद चिकित्सक ने योग, मिलेट्स और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर

चंपावत। विश्व स्वास्थ्य दिवस के पर पंचम वाहिनी एसएसबी की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बलकार्मिकों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग को दिनचर्या में शामिल करने और मिलेट्स के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन एक-दूसरे के पूरक हैं इसलिए शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। डॉ. गंगवार ने मौसमी बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी. पाटिल, करण चौहान, सहायक कमांडेंट खरात अजित सूर्यकांत, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेवांग डोलमा समेत अन्य बलकार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *