28 मार्च को जनपद में लगेगी ‘राजस्व लोक अदालत’, सुलह-समझौते से होगा वादों का त्वरित निस्तारण

कल 28 मार्च, 2026 को जनपद चम्पावत के समस्त राजस्व न्यायालयों में ‘राजस्व लोक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित राजस्व वादों का त्वरित, सरल एवं सुलभ निस्तारण सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को उनके घर के समीप ही न्याय उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल न्यायालयों का कार्यभार कम होगा, बल्कि आम नागरिकों के समय एवं धन की भी बचत होगी।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त बार एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने-अपने स्तर से पक्षकारों को समझौते हेतु प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

साथ ही जिलाधिकारी ने सभी वादकारियों से आह्वान किया है कि वे 28 मार्च को अपने संबंधित न्यायालयों में उपस्थित होकर इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण कराएं।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से इस लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता की अपील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *