ढकना बडोला रोड पर भीषण आग से दुकान जलकर राख, व्यापारी ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांगढकना बडोला रोड।

चंपावत ।

टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित राकेश तड़ागी की दुकान में देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा फ्रिज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर तथा जरूरी सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की घटना में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनका पूरा सिस्टम भी जल गया, जिससे घटना के तत्काल कारणों का पता लगाना मुश्किल हो गया है।दुकान संचालक राकेश तड़ागी का आरोप है कि आग सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से लगाई गई प्रतीत होती है। उनका कहना है कि दुकान के तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगाए जाने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते आग ने तेजी से पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।व्यापारी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि “दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।”घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक स्तर पर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। सभी की निगाहें अब प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई साजिश थी।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *