रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने लिया जायजा

चम्पावत: रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का निरीक्षण किया।

परेड की शुरुआत शारीरिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से हल्की दौड़ के साथ की गई, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। एसपी रेखा यादव ने रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, इसलिए बुनियादी प्रशिक्षण को गंभीरता और समर्पण के साथ लेना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *