चम्पावत में 18 अगस्त को चलेगा विशेष सफाई व झाड़ी कटान अभियान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी किया जाएगा जागरूक*

चम्पावत

*चम्पावत में 18 अगस्त को चलेगा विशेष सफाई व झाड़ी कटान अभियान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी किया जाएगा जागरूक*

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चम्पावत में विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 18 अगस्त 2026 को खण्ड के अन्तर्गत विभिन्न मोटर मार्गों पर व्यापक सफाई और झाड़ी कटान का अभियान चलाया जाएगा।अधिशासी अभियन्ता एम०सी० पलड़िया द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों के किनारे मलुआ सफाई और झाड़ी कटान के साथ-साथ कार्यालय परिसर में लगातार स्वच्छता अभियान (Cleanliness Drives) और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसी श्रृंखला में 18 अगस्त को आयोजित होने वाले विशेष अभियान के दौरान कार्यालय परिसर में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति समस्त कार्मिकों एवं आने वाले आगंतुकों को जागरूक भी किया जाएगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *