मा0 मुख्यमंत्री के विज़न और ज़िलाधिकारी के ‘जनता मिलन’ से टीबी मरीज़ों को मिल रहा पोषण सहयोग*

चम्पावत*

*शासन की प्राथमिकताओं का प्रतीक: ‘जनता मिलन’ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा और पोषण सहयोग की प्रत्यक्ष पहुँच*जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं और शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी सोच तथा ज़िलाधिकारी श्री मनीष कुमार की प्रशासनिक सहभागिता के फलस्वरूप टीबी मुक्त भारत अभियान को नई गति मिल रही है। जिलाधिकारी द्वारा आयोजित ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई पोषण किट को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में संबंधित टीबी मरीज को उपलब्ध करा दिया गया है।यह संपूर्ण कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न की गई। डॉ. चौहान ने बताया कि टीबी रोग के प्रभावी इलाज में नियमित दवाइयों के साथ-साथ उच्च गुणवत्तायुक्त पोषण की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शासन के निर्देशानुसार जिले में कोई भी मरीज पोषण के अभाव में उपचार से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘जनता मिलन’ जैसे मंच आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी सहायता सीधे पात्रों तक पहुँचाने में बेहद मददगार साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ और न्यूट्रिशन सपोर्ट पहुँचाने का कार्य निरंतर और पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रहेगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *