प्रभावित पशुपालक को प्रशासन ने दी त्वरित राहत, ₹96,000 की सहायता राशि प्रदान

जनपद चंपावत के लोहाघाट तहसील अंतर्गत ग्राम बलाई पट्टी क्षेत्र खुना बोरा के जंगल में 08 अप्रैल 2026 को लगातार हो रही वर्षा एवं अत्यधिक ठंड के कारण एक दुःखद घटना सामने आई। धारचूला निवासी श्री भगत सिंह चलाल (पुत्र स्व. नंदन सिंह चलाल), उम्र 51 वर्ष की 27 बकरियों की ठंड के कारण मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित पशुपालक को ₹96,000 (छियानवे हजार रुपये) की राहत राशि प्रदान की गई।

उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर के निर्देशन में यह राहत सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *