चंपावत पुलिस की तत्परता: बिछड़ी दो बुजुर्ग महिलाओं को परिजनों से मिलाया

चम्पावत। मेला और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में बिछड़ी दो बुजुर्ग महिलाओं को चंपावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को भीड़ के बीच दोनों महिलाएं अपने परिवार से अलग हो गई थीं। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई।

पुलिस टीम ने बिना देरी किए परिजनों से संपर्क स्थापित किया और दोनों महिलाओं को उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया। अपनी माताओं को सुरक्षित पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की संवेदनशीलता व त्वरित कार्यशैली की सराहना की।

चंपावत पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने परिजनों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *