मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श जनपद चम्पावत’ के विजन को गति: चम्पावत नगर में जगमगाएंगी एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें, 2.62 करोड़ रुपये स्वीकृत*

चम्पावत

*मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श जनपद चम्पावत’ के विजन को गति: चम्पावत नगर में जगमगाएंगी एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें, 2.62 करोड़ रुपये स्वीकृत*

*चम्पावत नगर में जगमगाएंगी एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें: शासन ने 2.62 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को दी स्वीकृति, 1.05 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी*उत्तराखण्ड शासन के शहरी विकास अनुभाग-3 द्वारा नगर पालिका परिषद, चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्यों की पुन: प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श जनपद चम्पावत’ के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में “नगरीय अवस्थापना सुविधाओं का विकास” मद के अंतर्गत तकनीकी प्राकलन समिति (टी०ए०सी०) द्वारा आंकलित कुल लागत रुपये 262.90 लाख (रुपये दो करोड़ बासठ लाख नब्बे हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस स्वीकृति के क्रम में राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के उपरांत प्रथम किश्त (40 प्रतिशत) के रूप में रुपये 105.160 लाख (रुपये एक करोड़ पांच लाख सोलह हजार मात्र) की धनराशि व्यय हेतु अवमुक्त कर दी गई है।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत की गई इस धनराशि को आहरित कर नगर पालिका परिषद, चम्पावत को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदर्श जनपद चम्पावत की संकल्पना के अनुरूप नगर पालिका क्षेत्र में आधुनिक एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटें लगने से शहर की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ एवं भव्य होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। शासन ने कार्य को पूर्ण पारदर्शिता और शीघ्रता के साथ संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *