चम्पावत: आज चम्पावत मुख्यालय में आयोजित जनसभा के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने स्थानीय व्यापारियों और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए नए व्यापारिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे स्थानीय व्यवसायों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।इसके साथ ही, उन्होंने रामलीला मंच के नवनिर्माण की भी घोषणा की, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इन घोषणाओं के बाद व्यापार संघ चम्पावत के अध्यक्ष विकास शाह जी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर हरीश सट्टा जी, कैलाश अधिकारी जी, आनंद अधिकारी जी, नागनाथ वार्ड की सभासद श्रीमती बबीता प्रहरी जी तथा भाजपा नेता सूरज प्रहरी जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।स्थानीय लोगों का मानना है कि इन योजनाओं से न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को भी नई पहचान मिलेगी।
व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह ने जताया आभार: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की घोषणाओं से चम्पावत को बड़ी सौगात

