चंपावत में शोक की लहर: वरिष्ठ व्यापारी मनोज कलकुड़िया का निधन

व्यापार जगत स्तब्ध

चंपावत मनोज ट्रेडर्स के स्वामी मनोज कलकुड़िया के निधन से चंपावत गमगीन, व्यापारियों से लेकर आमजन तक शोक की लहर

चंपावत। जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी, मनोज ट्रेडर्स के स्वामी एवं वरिष्ठ व्यवसायी श्री मनोज कलकुड़िया जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया है। उनके आकस्मिक निधन से पूरे चंपावत जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापार जगत से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम नागरिकों में भी गहरा दुःख व्याप्त है।

श्री मनोज कलकुड़िया लंबे समय से व्यापार क्षेत्र में अपनी सादगी, व्यवहार कुशलता और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

जनपद का व्यापारी वर्ग शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज कलकुड़िया का निधन व्यापार जगत के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

वहीं, जिलाधिकारी चंपावत श्री मनीष कुमार ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।पूरे चंपावत में शोक का माहौल है और लोग शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *