कार्य को यूं ही नहीं सराहा जाता उसको सराहने का भी कुछ कारण होता है

ऐसा ही कुछ कार्य को अपने शब्दों में पिरोया श्री मनोज पुनेठा जी ने जिलाधिकारी के जो भी कार्य होते हैं उन कार्यों पर खरे उतरते हमारे चंपावत जिले के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार जी के लिए दो शब्द हमारे जनपद चंपावत जिला चिकित्सालय में कार्यरत फार्मासिस्ट श्री मनोज पुनेठा जी ने लिखे जिसको विकास जनता की आवाज न्यूज़ पोर्टल में प्रमुखता से रखा गया और आज जिलाधिकारी जी से श्री मनोज पुनेठा जी एवं उनकी धर्मपत्नी ने जिलाधिकारी जी से मुलाकात की एवं उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं जिलाधिकारी जी द्वारा श्री मनोज पुनेठा जी की सराहना की गई एवं मनोज पुनेठा जी द्वारा भी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा भी जिला अधिकारी जी के कार्यों की प्रशंसा की गई उनके द्वारा कहा गया की जिलाधिकारी जी के जो भी कार्य हैं उन कार्यों से बढ़कर अधिकारी जी अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं ऐसे जिलाधिकारी चंपावत जिले को मिलना भाग्य की नहीं सौभाग्य की बात है I

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) या ज़िलाधिकारी ज़िले का सर्वोच्च प्रशासनिक, राजस्व और कानून-व्यवस्था का अधिकारी होता है। मुख्य रूप से, DM कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ज़िले में विकास कार्यों का संचालन करने, राजस्व (लगान) एकत्र करने, आपदा प्रबंधन और सरकारी नीतियों को लागू करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) की मुख्य ड्यूटी और कार्य:

कानून-व्यवस्था (Law & Order): जिले में शांति बनाए रखना, धारा 144 लगाना, कर्फ्यू के आदेश देना और पुलिस को नियंत्रित/निर्देशित करना।

प्रशासनिक प्रमुख: जिले के सभी सरकारी विभागों के कार्यों की निगरानी करना और प्रशासनिक समन्वय बनाए रखना।

राजस्व प्रशासन: जिला कलेक्टर के रूप में भू-राजस्व (Land Revenue) एकत्र करना और राजस्व मामलों की अदालती कार्यवाही करना।

विकास कार्य: जिले में सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों के विकास और सरकारी योजनाओं (जैसे मनरेगा) को लागू करवाना।

आपदा प्रबंधन: बाढ़, भूकंप, सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और बचाव कार्य का नेतृत्व करना।

जनगणना और चुनाव: जिला जनगणना अधिकारी के रूप में कार्य करना और लोकसभा/विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना।

लाइसेंसिंग और जन सुविधा: हथियार का लाइसेंस, शराब की दुकानें, और अन्य सरकारी प्रमाण पत्र जारी करना। देखा जाए तो डीएम चंपावत सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *